सोमवार, 19 अप्रैल 2010

कल्पवृक्ष के बैनर तले स्वास्थ्य जांच शिविर में तीन हजार लोगों नितने उठाया स्वास्थ्य लाभ आयोजक डॉ. िन शाक्या

नई दिल्ली। सांसद रमेश कुमार ने लोगों से अपील की है कि वह स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाएं। इससे लोगों को समय रहते बीमारियों के बारे में पता चल जाएगा। कुमार रविवार को पालम स्थिन साधन नगर में मौलाना आजाद मेडिकल कालेज के पूर्व छात्रों द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन कर रहे थे। ये डॉक्टर कल्पवृक्ष के बैनर तले लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता फैला रहे हैं। अभियान में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज, लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल, जीबी पंत अस्पताल के डॉक्टर भी सहयोगी हैं।


आयोजक डॉ. नितिन शाक्या ने बताया कि शिविर में मुफ्त स्वास्थ्य जांच के साथ साथ मुफ्त दवाएं भी वितरित की गई। तीन हजार से ज्यादा लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। डॉक्टरों ने विजय एंक्लेव द्वारका, उत्तम नगर, नवादा, तिलक नगर, जनक पुरी के पार्कों, जिम, स्कूलों, मॉल आदि का दौरा भी किया। शिविर में कैंसर जांच, उच्च रक्तचाप और मधुमेह, हृदय, आंख संबंधी रोग की भी जांच की गई। इसके अतिरिक्त आर्थोपेडिक, सामान्य जांच, रक्तमज्जा की भी जांच की गई। ड्राइंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। ये दवाएं लोकनायक अस्पताल, जीबी पंत अस्पताल, एम्स से उपलब्ध कराई गई थी।


डाइट में शामिल करें ताजे फल, खिले रहेंगे हर पल

Sorce http://epaper.amarujala.com//svww_zoomart.php?Artname=20100419a_006...
पश्चिमी दिल्ली,जागरण संवाददाता: खाने में ताजे फल और हरी सब्जियों को जरूर शामिल करें। हर बार कुछ भी खाने से पहले हाथ अच्छी तरह धोना चाहिए, क्योंकि कीटाणु चिपके होते हैं, जो हमें सामान्य आंखों से नजर नहीं आते। शरीर में प्रवेश कर ये हमें बीमार कर सकते हैं। छोटी तकलीफों को इग्नोर न करें बल्कि फौरन अच्छे डॉक्टर से सलाह लें।
मंगलवार को डाबरी, सागरपुर, विजय एंक्लेव, सीतापुरी और महावीर एंक्लेव की गलियों में भीषण गर्मी के बावजूद चिकित्सकों की टीम के साथ युवाओं ने आवासीय कॉलोनियों में लोगों को हेल्थ टिप्स दिए। वहीं, बुधवार की सुबह द्वारका स्पो‌र्ट्स कॉम्प्लेक्स से शुरू हुआ जागरूकता अभियान द्वारका सेक्टर- छह, सात और 10 के बाजारों के साथ-साथ आस-पास के अपार्टमेंट्स में भी चलाया गया। यहां चिकित्सकों ने लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सुनीं और परामर्श दिया। उल्लेखनीय है कि विश्व का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला अखबार दैनिक जागरण और युवा चिकित्सकों की संस्था कल्पवृक्ष के संयुक्त तत्वावधान में पश्चिमी दिल्ली में 12 अप्रैल से यह स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। टीम का नेतृत्व किया डॉ.बी कुमार, डॉ.शिल्पी गुप्ता और नवल किशोर ने।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें